News

Haryana: बिजली कर्मियों की हड़ताल टली, अनिल विज संग हुई बैठक में मांगों पर बनी सहमति

Employees Strike in Haryana averted officials agree after talks with Anil Vij

हरियाणा (Haryana) से सुकूनभरी खबर सामने आई है। यहां बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी, जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में संपूर्ण रूप से ब्लैक आउट होने वाला था। वहीं अब 11, 12 और 13 अगस्त को होने वाला ब्लैक आउट फिलहाल के लिए टल गया है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज (Anil Vij) के साथ हुई बिजली कर्मियों की बैठक में मांगों पर सहमती बन गई है।

हरियाणा में सोमवार को ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बिजली कर्मियों की बैठक हुई। इस बैठक में बिजली कर्मियों ने अपनी मांगों को मंत्री के सामने रखा। वहीं बैठक में सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल को टालने का फैसला किया गया है। अनिल विज के साथ हुई बैठक में सबसे अहम फैसला, पहले से घोषित 15 अगस्त से एग्री डिस्कॉम शुरू नहीं करने का रहा।

बता दें बिजली कर्मचारी निजी बिजली कंपनियों को लाइसेंस, एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटरिंग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करते रहे हैं। वहीं तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी को देखते हुए रविवार को हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा और हरियाणा पावर यूटिलिटीज के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच करीब 2 घंटे तक बैठक हुई थी, जो बेनतीजा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button