News

Haryana पुलिस ने की पूर्व सीएम Bhupinder Singh Hooda धक्का मुक्की

हरियाणा (Haryana) विधानसभा के मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ विधानसभा तक मार्च किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी सभी नेता काले कपड़ों में विरोध जाहिर करते दिखे। मॉनसून सत्र के पहले दिन सबने काले कपड़ों में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने पूर्व सीएम और अन्य विधायकों के साथ धक्का मुक्की की, जिसमें कई विधायकों को चोटें भी आईं। प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का मुक्की पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस को वर्दी में गुंडे बताया।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदर्श के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए। उन्होंने इसके साथ लिखा, आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हमने राम मंदिर चढ़ावे की चोरी और नीट (NEET) आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ पैदल मार्च कर आवाज उठाई तो इस दौरान पुलिस ने विधायकों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की और बल प्रयोग किया, जिससे कई विधायकों को चोटें आईं।

उन्होंने आगे लिखा, ​मैं सरकार की इस दमनकारी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। चाहे जंतर-मंतर हो या विधानसभा मार्च, देश के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का बल प्रयोग संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। ​जिस तरह पुलिस मेरे और अन्य विधायकों के साथ धक्का-मुक्की कर रही थी, ऐसा लग रहा था मानो सरकार ने पुलिस की वर्दी में गुंडे भेज रखे हों।

कांग्रेस ने मांग की है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। क्योंकि ये मामला भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाले जन-जन को परेशान करने वाला है। इसके साथ ही पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि सरकार को ये भी बताना चाहिए कि जांच में देरी क्यों हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button