Mr Faisu ने मदीना में किया निकाह, शेयर की बेगम संग रोमांटिक तस्वीरें
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर मिस्टर फैसू (Mr Faisu) यानी फैसल शेख ने साउदी अरब के मदीना शरीफ में निकाह कर लिया है। उन्होंने अचानक शादी कर सबको हैरान कर दिया। हालांकि मिस्टर फैसू ने शनिवार को शेयर किए अपने यूट्यूब व्लॉग में शादी का जिक्र किया था। वहीं शनिवार को ही उन्होंने अपने निकाह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया। मिस्टर फैसू के चाहने वालों को उनके निकाह की तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों के जरिए पहली बार उनकी बेगम के दर्शन हुए हैं। मिस्टर फैसू ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका वेडिंग कार्ड वायरल होने के बाद सबको उनकी शादी का पता चला था। बता दें मिस्टर फैसू ने तानिया के साथ शादी की है। इस शादी की तस्वीरों में तानिया और फैसू का बॉन्ड साफ देखा जा सकता है। दोनों के बीच का रोमांटिक बॉन्ड भी खासा पसंद किया जा रहा है। देखें तस्वीरें।











PC Mr Faisu Instagram.



