News

CJP Protest को लेकर दिल्ली पुलिस का ऐलान, 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपना रुख साफ कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही दिल्ली में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहेंगी। इस प्रदर्शन को देखते हुए अन्य पुलिस बल भी बुलाया गया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कुछ दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों ने भी जमकर प्रोटेस्ट किया है। इसी कड़ी में सीजेपी ने 10 अक्टूबर को देशव्यापी प्रदर्शन करने की बात कही थी। इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली समेत देश के कोने-कोने से लोगों का आना जारी था लेकिन अब दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस ने इसका तोड़ खोज लिया है। दिल्ली पुलिस ने पिछले प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली के एक-दो नहीं बल्कि 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के पिछले प्रदर्शनों का हवाला देते हुए 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट को बंद करने की अनुमति मांगी थी जिसे DMRC में मंजूर कर लिया है। इस कड़ी में दिल्ली के जंतर-मंतर के मुख्य इलाके के करीब सभी मेट्रो स्टेशन बंद रहने वाले हैं। ये स्टेशन 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर को स्थिति मुताबिक बंद रखने का ऐलान किया गया है। सीजेपी प्रोटेस्ट को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली को छावनी के रूप में बदल दिया गया है। करीब 30 हजार जवानों को अन्य राज्यों से दिल्ली बुलाया गया है। वहीं दिल्ली में जगह-जगह वॉटर केनन और टीयर गैस छोड़ने वाली गाड़ियों को तैनात कर दिया गया है।

वहीं CJP प्रोटेस्ट को दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीजेपी की तरफ से प्रोटेस्ट का आवेदन 7 अक्टूबर को मिला है, जो तय समयसीमा का पालन नहीं है। ये प्रदर्शन 10 अक्टूबर को प्रस्तावित है लेकिन इतने कम समय में इसकी अनुमति नहीं मिल सकती है। ऐले में दिल्ली के इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर कोई इसका उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।

CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली में जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के 4 किलोमीटर के आसपास 9 अक्टूबर रात 10 बजे से, 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसी के साथ-साथ कई व्यापारी संगठनों ने मार्केट बंद करने की बात कही है। इसमें करोल बाग, स्पेयर मार्केट के नाम सामने आए हैं। जहां सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यालय तक मार्च करने की बात कही है, तो राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने की योजना बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button