News

मेरे खिलाफ 45 FIR हैं, 100 का टारगेट है: Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। पुलिस ने ये एफआईआर मंगलवार को राहुल गांधी द्वारा आकाशवाणी भवन परिसर में जबरन घुसकर धरना देने के लिए की है। वहीं पुलिस के इस एक्शन पर Rahul Gandhi ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ 45 FIR हैं, 100 का मेरा टारगेट है।

मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते देखा गया। इसी दौरान सभी नेता चुनाव आयोग के दफ्तर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं समेत तमाम नेता धक्का-मुक्की करते हुए आकाशवाणी भवन के परिसर में जा पहुंचे। सभी ने करीब आठ घंटे तक वहीं धरना दिया। इसी के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है।

आकाशवाणी भवन परिसर में धरने को लेकर दर्ज की गई FIR पर राहुल गांधी ने कहा कि, मेरे खिलाफ 45 FIR दर्ज हैं, मेरा टारगेट 100 FIR का है। मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 FIR दर्ज हों। राहुल गांधी ने साथ ही कहा, मुझ पर दर्ज हर FIR मेरे लिए एक मेडल की तरह है। देश को पता होना चाहिए कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार सही चुनाव आयुक्त नहीं हैं। मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार जी ने देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। जिन लोगों ने यह किया है, वे देशद्रोही हैं और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

बता दें मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम बड़े नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस को जमकर पसीना बहाना पड़ा। वहीं करीब 8 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने देर रात सभी को डिटेन किया। दिल्ली पुलिस ने करीब 260 लोगों को डिटेन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button