News

MS Dhoni ने IPL से लिया रिटायरमेंट, CSK के लिए नई भूमिका में आएंगे नजर

MS Dhoni ने IPL से लिया रिटायरमेंट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आईपीएल (IPL) से रिटायरमेंट ले लिया है। इस खबर को खुद महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए सबके साथ साझा किया है। वहीं खबर के सामने आने के बाद धोनी के चाहने वालों के बीच मायूसी देखने को मिल रही है। हालांकि धोनी दर्शकों के सामने अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं।

MS Dhoni

धोनी साल 2027 आईपीएल से अब बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके बिना आईपीएल के बारे में सोचना फैन्स के लिए कठिन हो गया है। वहीं फैन्स को धोनी और आईपीएल में उनकी फ्रैंचाइजी टीम यानी चेन्नई सुपर किंग्स ने इस रिटायरमेंट की जानकारी दी है। सीएसके ने इंस्टाग्राम पर बैक-टू-बैक पोस्ट शेयर कर फैन्स को धोनी के फैसले के बारे में जानकारी दी। टीम की मालकिन Mrs. Rupa Gurunath ने एक वीडियो शेयर कर धोनी के साथ टीम के सफर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे साल 2027 आईपीएल की तैयारियों का जिक्र करते हुए धोनी ने अपने नाम को हटाने की बात कही और वो हैरान रह गईं। उन्होंने वीडियो में बताया कि मैं इस बात को मानने को तैयार नहीं थी। मैं क्या कोई भी धोनी के बिना आईपीएल के बारे में सोच नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि धोनी साल 2008 में टीम के साथ जुड़े थे। इसके बाद से उन्होंने टीम को नई राह दिखाई। Mrs. Rupa Gurunath ने कहा कि हालांकि अब धोनी टीम को मैंटोर के तौर पर गाइड करेंगे।

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस टीम के साथ साल 2008 में जुड़े थे। इसके बाद से वो लगातार टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश करते नजर आए। धोनी अपनी खराब फिटनेस की वजह से साल 2026 में आईपीएल के मैच खेलने में असमर्थ रहे थे। हालांकि फैन्स उनकी आस में मैच देखने पहुंचे और धोनी ने ड्रेसिंग रूम से अपने चाहने वालों को अपनी झलक भी दिखाई। वहीं अब नए सीजन में धोनी नई भूमिका और नए अवतार में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button