VIRAL

RCB ने कब्जाई IPL 2026 की ट्रॉफी, जीत के जश्न में डूबी विजेता टीम, Videos

RCB celebrates wildly after winning IPL 2026 trophy

आईपीएल (IPL) के 19वें सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया। रजत पाटिदार की अगुवाई वाली इस टीम ने शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से मात देते हुए आईपीएल की चमचमाती हुई ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम में जश्न का माहौल देखने को मिला।

आईपीएल 2026 का फाइनल और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टीमों के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य रखा, जिसे आरसीबी की टीम ने तय ओवर से पहले ही हासिल कर लिया। इस जीत के बाद टीम के साथ-साथ समर्थकों में जीत का जश्न देखने को मिला।

आरसीबी की टीम के सदस्य भी अपने-अपने अंदाज में जीत को सेलिब्रेट करते दिखे। मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी जीत की जोरदार सेलिब्रेशन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर आरसीबी की टीम का ढोल नगाड़ो पर ट्रॉफी लेकर नाचते हुए खिलाड़ियों का Video तेजी से वायरल हो रहा है।

आरसीबी की टीम ने इस ट्रॉफी पर लगातार दूसरी बार कब्जा किया है। इस पहले टीम ने 18वें सीजन यानी 2025 में जीत फाइनल में जीत दर्ज की थी। वहीं अब बैक-टू-बैक दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर जीत का भरपूर लुत्फ उठाया है। रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जीत के जश्न से जुड़े वीडियो देखने को मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button