News

RCB ने GT को मात देकर जीता IPL 2026 का खिताब, बैक-टू-बैक दूसरी ट्रॉफी

RCB beat GT, RCB won by 5 wickets in IPL 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल (IPL) 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ये आरसीबी की लगातार दूसरी ट्रॉफी है। दूसरी बार चैंपियन बनी आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से रौंदते हुए इस जीत को हासिल किया। इस जीत के साथ ही बैंगलुरु की टीम और समर्थकों में जीत की जश्न देखने को मिला।

आईपीएल के 19वें सीजन का फाइनल और आखिरी मुकाबला 31 मई रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और जीटी के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली बैंगलुरु की टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से मात दे दी। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे, जवाब में आरसीबी ने 18वें ओवर में ही तय लक्ष्य को हासिल करके ये जीत हासिल की। इस जीत में क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की अहम भूमिका रही। उन्होंने नाबाद 75 रनों की पारी खेली।

आईपीएल के इतिहास में RCB ऐसी तीसरी टीम बन गई है, जिसने लगातार 2 सीजन आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2010-2011 और फिर मुंबई इंडियंस (MI) ने 2019-2010 में लगातार 2 बार चैंपियन होने का तमगा हासिल किया। अब बेंगलुरू ने 2025 के बाद 2026 का खिताब जीतकर इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button