News

Rahul Gandhi ने पुलिस को मारा धक्का, Priyanka Gandhi ने महिला पुलिस को मारी कोहनी, Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसर्मियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर दोनों के कुछ Videos सामने आए हैं, जिनमें दोनों साफ तौर पर धक्का-मुक्की करते नजर आए हैं। वहीं इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसका विरोध जता रहे हैं तो कुछ लोग समर्थन में हैं।

दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर पर पिछले कुछ दिनों से चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस्तीफे के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। वहीं कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दलों का प्रदर्शन भी उग्र होता नजर आ रहा है। यहां तक की सब पर काबू पाने के लिए पुलिस बल को जमकर पसीना बहाना पड़ रहा है। इसी प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डिटेन करते समय धक्का-मुक्की की बात सामने आई है। इससे जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सामने आए वीडियो में Rahul Gandhi को जब पुलिसर्मियों ने घेरा तब उन्होंने रास्ता बनाने के दौरान पुलिस को धक्का मारा। इस दौरान साफ देखा जा सकता है कि उन्हें चारों ओर से पुलिस बल ने घेरा हुआ है। वहीं इस घेराव से निकलने के लिए राहुल ने कुछ पुलिसवालो को धक्का मारा। ये भी देखा जा सकता है कि राहुल खुद के लिए नहीं बल्कि साथी प्रदर्शनकारी को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं बात प्रियंका गांधी की करें तो उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारी है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। इस वीडियो में पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने के दौरान प्रियंका खुद को छुड़ा रही थीं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका को घेर लिया। वहीं डिटेन किए जाने वाली बस से निकलते हुए प्रियंका ने एक महिला पुलिसकर्मी पर कुहनी से वार किया। इसके बाद उस महिला पुलिसकर्मी ने भी प्रियंका को धक्का मारना शुरू किया।

वहीं इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग राहुल और प्रियंका के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पुलिसकर्मी तो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि प्रदर्शन में इतनी भीड़ होती है कि ये सब हो ही जाता है। हालांकि इस मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button