GALLERY

जब Priyanka Gandhi को पुरुष पुलिसकर्मियों ने घेरा, PHOTOS

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रियंका को डिटेन करने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने नहीं बल्कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने घेरा था। इस मामले से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी को स्पेशल फोर्स के जवान घेरे हुए हैं। उन्हें प्रोटेस्ट साइट से बस में डिटेन करने के दौरान पुरुष पुलिसकर्मी घेरे हुए हैं। यहां तक की बस में बैठाने के वक्त भी प्रियंका के इर्द-गिर्द पुरुष पुलिसकर्मी ही नजर आ रहे हैं। एक महिला होने के नाते प्रियंका को इस तरह पुरुषों द्वारा पकड़कर ले जाना साफ तौर पर कानून का उलंघन है। वहीं अब Viral हो रही Photos को देख आम जनता इसका कड़ा विरोध जता रही है। लोगों का कहना है कि महिला पुलिसकर्मी कहां हैं। प्रियंका एक महिला हैं उन्हें पुरुष पुलिसकर्मी कैसे हाथ लगा सकते हैं। देखें तस्वीरें।

PC Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button