दिल्ली पुलिस ने की Priyanka Gandhi से बदसलूकी, बोलीं ‘राहुल ये लोग मेरे कपड़े उतार रहे हैं’
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एक और ओछी हरकत सामने आई है। इस बार दिल्ली पुलिस ने आम जनता को नहीं बल्कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को अपना शिकार बनाया है। मंगलवार रात प्रोटेस्ट साइट से डिटेन करने के दौरान दिल्ली पुलिस प्रियंका गांधी के कपड़े उतारती दिखी। प्रियंका ने इस बदसलूकी की शिकायत तुरंत अपने बड़े भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से की है।
प्रियंका गांधी से साथ हुई बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका गांधी पुलिस बल से घिरी नजर आ रही हैं। उन्हें डिटेन किए जाने वाली बस में भरने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी की साड़ी पुलिस खिंचती देखी गई। जैसे ही प्रियंका की साड़ी का पल्लू नीचे गया और उनका ब्लाउज दिखना शुरू हुआ प्रियंका ने चिल्ला कर आपत्ति जताई। उन्होंने बोला आप मेरे कपड़े उतार रहे हैं। इसके बाद प्रियंका ने राहुल गांधी को आवाज देकर कहा, राहुल ये लोग कपड़े उतार रहे हैं मेरे। प्रियंका के इतना कहते ही पुलिस ने उनका पल्लू ठीक किया। प्रदर्शन स्थल पर कई घंटे चले संघर्ष के बाद दिल्ली पुलिस राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं को डिटेन कर सकी।
बता दें दिल्ली पुलिस द्वारा किसी महिला के साथ की गई बदसलूकी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के मामले में चर्चा में रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर न्यूज कवर कर रही महिला पत्रकार के स्तन को पकड़ कर उसे दबाया और उसे धक्का दिया था। इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब रक्षा करने के लिए तैनात पुलिस वालों ने ही महिलाओं से छेड़छाड़ की।



