Tu Hai Meri Kiran Trailer: एकतरफा प्यार में पागल हुए Zaheer Iqbal, Sonakshi को पाने के लिए करेंगे हर हद पार
Tu Hai Meri Kiran Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म तू मेरी किरण (Tu Hai Meri Kiran) में नजर आने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को अब से कुछ देर पहले रिलीज किया गया है। इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ ही इसका निर्देशन भी करण रावल (Karan Rawal) ने किया है।
बात Tu Hai Meri Kiran के ट्रेलर की करें तो इसको अब से कुछ देर पहले सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये कुल 2 मिनट और 15 सेकेंड का है। ट्रेलर की बात करें तो इसमें जहीर एक सनकी आशिक के तौर पर नजर आए हैं। वो सोनाक्षी जो किरण का किरदार निभा रही हैं। उनसे एकतरफा प्यार करते हैं और किसी भी हाल में सोनाक्षी से भी प्यार की उम्मीद करते हैं।
ट्रेलर में पहले जहीर की दोस्ती सोनाक्षी से होती है। सोनाक्षी चुलबुले और दोस्ताना स्वभाव की हैं। वो जहीर को दोस्त मानती हैं लेकिन उनके होश उस दिन उड़ जाते हैं जब जहीर उनसे प्यार का इजहार करने के साथ-साथ ये दबाव भी देते हैं कि वो भी बदले में प्यार करे। ये बात सुनते ही सोनाक्षी आपा खो बैठती हैं और उनका एक्सीडेंट हो जाता है। एक्सीडेंट के बाद सोनाक्षी के साथ कुछ अजीब घटनाएं होने लगती हैं। वो जहीर को महसूस करने लग जाती हैं। वहीं ट्रेलर में सोनाक्षी और जहीर के फोन को लेकर भी कुछ कनेक्शन दिखाई दिया है।

सोनाक्षी के प्यार में पागल हो चुके जहीर अब किसी भी हाल में सोनाक्षी को पाना चाहते हैं। भले उसके लिए उन्हें किसी को भी दर्द क्यों ना देना पड़े। वो लोगों को रास्ते से हटाने में भी पीछे नहीं हटते हैं। ओवर ऑल ट्रेलर एक आम एकतरफा आशिक के थीम को दिखाता है लेकिन ट्रेलर में सोनाक्षी के साथ हो रही घटनाएं इसे कुछ हटके बना रहा है। ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



