Mr Faisu का वेडिंग कार्ड वायरल, 18 अक्टूबर को Jannat से नहीं Tanya से करेंगे निकाह
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर फैसल शेख (Faisal Shaikh) उर्फ मिस्टर फैसू (Mr Faisu) अपनी शादी की खबरों को लेकर इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फैसू की शादी का कार्ड रिवील होने के साथ ही उनकी वेडिंग डेट का भी खुलासा हो गया है। खास बात ये है कि मिस्टर फैसू एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) से नहीं बल्कि तानिया (Taniya) से निकाह करने की तैयारी कर चुके हैं।
Mr Faisu पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की चर्चा अपने व्लॉग्स में करते आ रहे थे, लेकिन फैन्स इसे कंटेंट स्ट्रेटजी के रूप में देख रहे थे। सबको लग रहा था कि फैसू एक बार फिर जन्नत के हो जाएंगे। लेकिन वेडिंग कार्ड के रिवील होने के साथ ही फैन्स को करारा झटका लगा है। खास बात ये है कि ये खबर कोई अफवाह नहीं है और फैसू के वेडिंग कार्ड को किसी और ने नहीं बल्कि टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस और अब यूट्यूबर युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) ने रिवील किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो शादी के कार्ड को खोलते नजर आ रही हैँ। शादी के कार्ड पर निकाह की तारीख 18 अक्टूबर दिखाई दे रही है, जबकि वेडिंग रिसेप्शन 19 अक्टूबर को होगा।
वीडियो में युविका कार्ड को खोलते और नाम देखते ही शॉक्ड नजर आई हैं। उन्होंने कहा, अरे फैसू ने मुझे कहा तो था कि जल्द शादी करूंगा लेकिन इतनी जल्दी ये मैंने सोचा नहीं था खैर बहुत-बहुत बधाई। दोस्त है और दोस्त की शादी में तो बहुत मजे होंगे। युविका के वीडियो में मिस्टर फैसू वेड्स तानिया लिखा हुआ है। फैसू की होने वाली बेगम का नाम देखकर कुछ फैन्स का दिल टूट गया है। हर कोई Mr Faisu और जन्नत को एक बार फिर साथ देखना चाहता थे लेकिन अब ये मुमकिन नहीं है।
वहीं अब लोग तानिया की खोज में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर फैसू की होने वाली दुल्हन को लेकर कई फोटोज और वीडियो देखे जा रहे हैं। हालांकि अभी ये बता पाना मुश्किल है कि तानिया आखिर कौन हैं लेकिन फैसू के व्लॉग्स से ये साफ है कि लड़की कोलकाता की है और फैसू की खाला यानी मौसी की लड़की है। फैसू का निकाह उनके माता-पिता की मर्जी से हो रहा है और ये अरेंज मैरिज है। बता दें मिस्टर फैसल शेख टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को कई साल तक डेट कर चुके हैं। दोनों के ब्रेकअप को अभी कुछ ही समय हुआ है और फैसू अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।



