Ishan Kishan ने की ‘भाग मिल्खा भाग’ की एक्टिंग, बिहाइंड कैमरा Abhishek Sharma ने खूब दिया साथ
भारतीय युवा क्रिकेटर ईशान किशन (Ishan Kishan) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दोनों इन दिनों भारतीय टीम के साथ जापान में हो रहे एशियन गेम्स का हिस्सा बनने जापान पहुंचे हैं। इस बीच दोनों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों क्रिकेट से अलग अपना एक्टिंग टैलेंट दुनिया को दिखा रहे हैं।
वायरल हो रहा ये वीडियो ईशान किशन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में ईशान बॉलीवुड की हिट फिल्म भाग मिल्खा भाग की जोरदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। वो फिल्म में बोले गए एक डायलॉग को बोलते हैं। वहीं अभिषेक भी कम नहीं हैं। उनका दोस्त एक्टिंग कर रहा है तो वो कैमरा थामे हुए हैं। इतना ही नहीं अभिषेक ने बिहांड कैमरा भी डायलॉग बोला है।
वीडियो में ईशान मिल्खा के किरदार में हैं। वो भारत के लिए खेलने की बात कर रहे हैं। उसके साथ ही भारतीय जर्सी पहनने को लेकर भी डायलॉग बोला गया है। दोनों का ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है। हर कोई दोनों की क्यूटनेस पर फिदा है। लोग वीडियो पर कमेंट कर ईशान और अभिषेक की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



