News

Nushrratt Bharuccha की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में हुआ था एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से पहुंची मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुशरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को बाली (Bali) से एयरलिफ्ट कर मुंबई (Mumbai) लाया गया है। बाली में उनका जोरदार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। शुरुआत में नुशरत का इलाज बाली के एक अस्पताल में किया गया। वहीं शुक्रवार रात नुशरत को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया है।

एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचने के बाद नुशरत के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में वो एंबुलेंस में नजर आ रही हैं। नुशरत बैड पर लेटी हैं और गंभीर हालत में नजर आ रही हैं। वीडियो में वो इशारों में बातचीत करती दिखाई दीं। उनके आस-पास अस्पताल से सदस्यों के अलावा परिवार के लोग और कुछ दोस्त नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्सीडेंट में नुशरत की स्पाइन यानी रीढ़ में गंभीर चोट आई है, जिसकी वजह से उनके फ्रैक्चर हो गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में नुशरत की रीढ़ की सर्जरी की जाएगी।

बता दें नुशरत भरूचा बाली में अपने काम के सिलसिले और हॉलीडे के लिए गई थीं। वहीं काम के बाद घूमने-फिरने के दौरान नुशरत का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें बाली में शुरुआती ट्रीटमेंट दिया गया और स्पाइन सर्जरी के लिए मुंबई लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button