MS Dhoni का पार्टी वीडियो वायरल, Rishabh Pant से बोले ‘हुक्का पीने जा रहा हूं’
स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी कहते हैं कि ‘हुक्का पीने जा रहा हूं’। दोनों का ये वीडियो अब इंटरनेट पर खूब चर्चा लूट रहा है। वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर बहिया (Kabir Bahiya) भी नजर आ रहे हैं।
सामने आए वीडियो में धोनी और ऋषभ पंत के अलावा भी कुछ लोग हैं जो साथ में चिल करते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में सभी एक साथ फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। इसके बाद ऋषभ पंत धोनी को अपने पास बुलाते हैं। धोनी कहते हैं नीचे हुक्का पीने जा रहा हूं। वीडियो में ऋषभ पंत के सामने रखी टेबल पर ड्रिंक्स भी नजर आ रही हैं।
ऋषभ पंत पूरे नशे में नजर आ रहे हैं, जबकि धोनी नशे में नहीं दिख रहे हैं। वीडियो में सभी पार्टी के फुलऑन मूड में दिख रहे हैं। वहीं वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी को धोनी और ऋषभ पंत का यूं दारू पार्टी करना कुछ खास रास नहीं आ रहा है। तो कोई उनकी लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं।



