News

Yuvraj Singh: बेशर्मों…शर्म करो… युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को लगाई लताड़, देखें वीडियो

Yuvraj Singh calls out Abhishek Sharma, Shubman Gill

भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने क्रिकेटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) समेत कई अन्य क्रिकेटर्स की जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने वीडियो में कहा ‘बेशर्मो शर्म करो’। युवी के इस वीडियो पर फैन्स समेत क्रिकेटर्स भी कमेंट करते दिख रहे हैं।

युवराज सिंह हमेशा से खबरों में रहते आए हैं। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी एकेडमी में युवा क्रिकेटर्स को कोचिंग दी। उनकी कोचिंग से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी देश को मिले। वहीं अब खुद कोच युवराज सिंह अपने ही चेलों को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए कुछ क्रिकेटर्स को इशारों-इशारों में कुछ कहा है।

दरअसल मामला ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की वजह से शुरू हुआ है। उन्होंने हाल ही में युवराज को एक गोल्फ स्टिक तोहफे में दी है। इस तोहफे को देख युवराज बेहद खुश नजर आए। उन्होंने गिफ्ट अनरैप करते हुए एक वीडियो बनाया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में युवी तोहफा खोलते और उसे देख चूमते भी नजर आए। उन्होंने ऋषभ पंत को धन्यवाद दिया और इसके साथ ही अभिषेक, शुभमन, प्रभसिमरन, नमन धीर, नेहल वढेरा, प्रिंस आर्या, अब्दुल समद को ट्रोल करते हुए कहा कि बेशर्मों शर्म करो।

युवी का ये मजाकिया अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। फैन्स के साथ-साथ कई क्रिकेटर्स उनकी पोस्ट पर कमेंट करते दिखे। युवराज की पोस्ट पर राशिद खान, ऋषभ पंत ने कमेंट किया है। यही नहीं एक्टर अपारशक्ति खुराना ने भी कमेंट किया है। सब युवराज की पोस्ट पर स्माइली इमोजी शेयर करते दिख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button