Karan Johar Met Gala Look: करण जौहर के फैशनेबल अंदाज ने जीता दिल, राजा रवि वर्मा से इंस्पायर्ड है आउटफिट
Karan Johar Met Gala 2026 Look
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) हमेशा से अपने फैनशनेबल अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। इस बीच उनका लेटेस्ट लुक चर्चा बटोर रहा है। करण जौहर (Karan Johar Met Gala Look) ने बेहद फैनशनेबल अंदाज में मेट गाला (Met Gala) 2026 के रेड कार्पेट पर एंट्री ली है। इवेंट पर उनका अंदाज देख सबकी नजरें उन्हीं पर जा टिकीं। करण ने इस इवेंट पर बेहद खूबसूरत और हैवी डिजाइन्ड आउटफिट पहना। इसे किसी और ने नहीं बल्कि उनके बेहद करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा (MANISH MALHOTRA) ने डिजाइन किया है। उनका पूरा आउटफिट राजा रवि वर्मा (Raja Ravi Varma) की आर्ट से इंस्पार्यड है। इसे तैयार करने में 5600 घंटों का समय लगाया गया है। करण जौहर ने इस आउटफिट को बनाने के लिए मनीष की जमकर तारीफ की है। वहीं इवेंट पर करण अपने खूबसूरत आउटफिट को जमकर फ्लॉन्ट करते नजर आए। देखें करण जौहर की तस्वीरें।






Picture Courtesy Karan Johar Instagram.



