GALLERY

Isha Ambani Met Gala Look: मां के गहनों से बना ब्लाउज पहन रैंप पर उतरीं ईशा अंबानी, पर्स ने लूटी महफिल

Isha Ambani Met Gala 2026 Look

फैशन जगत से जुड़े चर्चित इवेंट मेट गाला (Met Gala) 2026 में ईशा अंबानी (Isha Ambani) शिरकत करती नजर आई हैं। इस इवेंट में उनका लुक बेहद चर्चा बटोर रहा है। ईशा अंबानी (Isha Ambani Met Gala Look) ने मेट गाला के इवेंट में भारत की परंपरा को रिप्रेजेंट किया है। इस इवेंट में वो गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी पहने शिरकत करती नजर आईं। मेट गाला के रेड कार्पेंट पर ईशा डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई गोल्डन साड़ी को पहने नजर आईं। इस साड़ी का ब्लाउज ईशा की मां नीता अंबानी के गहनों से बना हुआ है। ईशा के पूरे लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके अनोखे पर्स की हो रही है। इस पर्स में आम का लुक साफ नजर आ रहा है। इस आम के शेप के बैग को एक आर्ट पीस के तौर पर देखा जा रहा है, जो उनकी भारतीय जड़ों का प्रतीक है। इसे सुबोध गुप्ता ने तैयार किया है। इसे एक क्रोशे बैग में रखा गया है। ईशा ने इसके साथ ही हैवी गजरा और हैवी ज्वैलिरी पहनी हुई है।

Picture Courtesy Anaita Shroff Adajania Instgaram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button