Salman Khan: दोस्त के निधन से टूटे सलमान, रोते हुए आधी रात को शेयर की पोस्ट, फैन्स भी परेशान
Salman Khan mourns on his close friend Sushil Kumar death
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पूरी तरह से टूट गए हैं। इसकी वजह उनके बेहद करीबी दोस्त सुशील कुमार (Sushil Kumar) का अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना है। सलमान दोस्त के गुजर जाने से बेहद आहत हुए हैं। वो इतना टूट चुके हैं कि उन्होंने आधी रात को अपने दर्द को पोस्ट के जरिए साझा किया है। सलमान खान का यूं देर रात सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट उनके फैन्स को चिंता में डाल गया।

सलमान खान ने अपने क्लोज फ्रेंड सुशली कुमार को याद करते हुए उनके साथ बिताए कुछ यादगार पलों की तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने साथ में इमोशनल पोस्ट लिखा, ये शख्स 42 सालों से मेरे भाई जैसा रहा है, सबसे नेक, दयालु और मददगार, चाहे कितनी भी मुश्किल घड़ी क्यों न हो, हमेशा मुस्कुराता, नाचता और बेफिक्र रहता था। चाहे आर्थिक, भावनात्मक या शारीरिक समस्या हो, वो हमेशा कहता था कि फर्क नहीं पड़ता, दर्द नहीं, सब ठीक होगा।”
सलमान ने आगे लिखा, “उनका नाम सुशील कुमार था, या कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था। अलविदा भाई! तुमने एक सच्चे मर्द की तरह जीवन जिया, और मौत से एक दिग्गज चैंपियन की तरह लड़ाई लड़ी।” भाईजान ने आगे लिखा, “भाई, तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं, केवल यादें और हंसी।” उन्होंने आगे बताया कि सुशील कुमार का निधन शांतिपूर्वक हुआ, और लिखा, “मेरे प्रा मुस्कुराते हुए इस दुनिया से चले गए, भाई, बहुत बढ़िया, कोई पहले कोई बाद में सब जाने वाले हैं, पता नहीं कब और कैसे तो कुछ कर के जाओ।” एक्टर ने अपनी पोस्ट के एंड में लिखा, “अब अपनी सिगरेट और व्हिस्की को एंजॉय करो, चियर्स भाई, मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी।”
सलमान खान ने इसके बाद एक और पोस्ट शेयर किया, जोकि सोमवार तड़के की है। इस पोस्ट में उनकी आंखे पूरी तरह से लाल दिखाई दे रही हैं। वो रोते हुए देखे जा सकते हैं। उनका दर्द भी फोटो में नजर आ रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने दोस्त के लिए लिखा, “जिसको जाना है, उसे कभी मत रोको। जिस को उसे बुलाना था वो तो जाएगा ही। बुलाने के चार कारण हैं एक कि सबको आखिरकार जाना है। दूसरा अच्छे आदमी को जल्दी बुला लिया जाता है। 3. क्या आपने धरती मां का किराया, ईएमआई, जीएसटी नहीं भरा है तो वो भरने का एक मौका है। 4- आखिरी जो जाता है वो होता है गंदा भ्रष्ट बेईमान। वो आखिरी जा रहा है हम उनका इंतजार करेंगे। पहले ना गलत आदमी का सर भीड़ में उठता था वो काट दिया जाता था ये कब हुआ? कर्म वहां रिश्तेदारों पर आता है और वे परवाह नहीं करते।”
सलमान खान ने अपनी दूसरी पोस्ट में आगे लिखा, “मजे करो, मेरे भाई। तुम इस दुनिया से चले गए। तुम्हारी पत्नी से बात की, उसे पता है कि तुमने उसे किसी और के लिए छोड़ दिया है, हा हा। काश मैं गाली दे पाता, गुस्सा कर पाता या रो पाता, जो मैं आसानी से कर लेता हूं लेकिन तुम्हारे लिए एक भी आंसू नहीं मैं सोशल मीडिया पर लोगों को “RIP”, RSVP वगैरह लिखते देख रहा हूं। तुम चले गए, भाई। और मैं तुम्हें शरीर नहीं कहूँगा, क्योंकि तुम्हारा कोई शरीर ही नहीं था। इसलिए मैं तुम्हें सुशील कुमार कहूंगा। रेस्ट इन पीस” नहीं, होश में आओ, आह्ह्ह्ह…मजे करो, चीयर्स, भाई। अच्छा भला चल रहा था तू मेरा लिवर और किडनी खराब करेगा, और यह तस्वीर वही है जो मैं हूं।”
सोशल मीडिया पर सलमान खान की ये पोस्ट देख उनके फैन्स काफी परेशान हैं। उन्हें अपने चहेते एक्टर को यूं भावुक और आहत देख काफी दुख पहुंच रहा है। हर कोई भाईजान की चिंता करता नजर आया। फैन्स उनकी पोस्ट पर उन्हें ढ़ाढस बधांते दिख रहे हैं।



