News

Shreyas Iyer ने ELLE India के लिए करवाया फोटोशूट, फैन्स ने किया जमकर ट्रोल

Shreyas Iyer did a photoshoot for ELLE India

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हाल ही में फेमस मैगजीन ELLE India के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में श्रेयस ने किलर पोज दिए हैं। वो हमेशा की तरह बेहद हैंडसम नजर आए। लेकिन अब इसी फोटोशूट की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। क्रिकेट फैन्स श्रेयस की तस्वीरों पर उन्हें परफॉर्मेंस पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं।

दरअसल आईपीएल (IPL) 2026 में श्रेयस पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक पंजाब की टीम शानदार प्रदर्शन करती नजर आई थी। लेकिन पिछले तीन मैचों से पंजाब की टीम की परफॉर्मेंस बेहद खराब रही हैं। इसके चलते पंजाब लगातार तीन मैच हार चुकी है। अब फैन्स को ये बात पसंद नहीं आ रही है। इसी के चलते श्रेयस को टीम की परफॉर्मेंस पर ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है।

श्रेयस द्वारा शेयर की गई फोटोशूट की तस्वीरों पर उनके कुछ फैन्स उनके लुक और फैशनेबल अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें डैशिंग कहा तो कोई उन्हें मॉडल बता रहा है। वहीं ऐसे भी लोग हैं जो उनकी तस्वीरों पर पंजाब की टीम को लेकर कमेंट करते दिख रहे हैं। पंजाब के फैन्स ने श्रेयस से टीम मेंबर शशांक द्वारा बार-बार छूट रहे कैचों के बारे में भी कमेंट कर अपनी राय रखी है। कुछ फैन्स ने तो मैच फिक्सिंग की ओर भी इशारा किया।

बता दें मंगलवार शाम हैदराबाद में खेले गए पंजाब और हैदराबाद के मुकाबले में एक बार फिर पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने पंजाब को 33 रनों से मात दी थी। वहीं मैच हारने के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस ने मैच के दौरान हुई मिसफील्ड के बारे में बात की थी। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा छोड़े के गए कैचों को हार का जिम्मेदार ठहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button