Deepika संग इश्क लड़ाते दिखे Shahrukh, बेटी Dua को गोद में लेकर ठुमके लगाते नजर आए Ranveer
Deepika Padukone and Shahrukh Khan from the sets of King
बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म किंग (King) में साथ नजर आने वाली है। दोनों की इस फिल्म का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच दोनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हैं और फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो लीक हो चुके हैं। इस बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपिका के पति एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी सेट पर नजर आ रहे हैं।।
दीपिका बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर ने दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर फैन्स के साथ साझा की थी। इसी वजह से वो डिलिवरी से पहले अपने सारे प्रोजेक्ट पूरे करने में जुटी हुई है। यही वजह है कि फिल्म की शूटिंग जोरों पर हैं। जहां पहले दीपिका और शाहरुख को साथ में समंदर किनारे डांस करते देखा गया था। वहीं अब दोनों का एक नया वीडियो लीक हो गया है।
लीक हुए इस वीडियो में दीपिका और शाहरुख एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। वहीं इस वीडियो में रणवीर बेटी दुआ को गोद में लिए गाने की धुन पर ठुमके लगाते दिखे हैं। सामने आया ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म की टीम और क्रू मेंमबर के साथ रणवीर भी नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में उनका चेहरा नजर आया है। बल्कि वो बैक साइड से दिखे हैं उनकी गोद में बेटी भी है। इस वीडियो में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के सिक्योरिटी गार्ड दुआ को नाचता देख उसके आगे आकर नाचने की कोशिश करते भी नजर आते हैं। वीडियो बेहद चर्चा बटोर रहा है।
बता दें ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है। दीपिका और शाहरुख के अलावा एक्टर अभिषेक बच्चन और किंग खान की बेटी सुहाना खान भी फिल्म का हिस्सा हैं। ये फिल्म इस साल दिसंबर के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।



