GALLERY
Bhupinder Singh Hooda से पुलिस ने की धक्का-मुक्की, बोले ‘वर्दी में गुंडे’
हरियाणा (Haryana) विधानसभा के मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) व अन्य कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा तक मार्च किया। सत्र के शुरू होने से पहले उन्होंने काले कपड़े पहनकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने पूर्व सीएम और अन्य विधायकों के साथ धक्का मुक्की की, जिसमें कई विधायकों को चोटें भी आईं। प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का मुक्की पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार की और पुलिस की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा ये पुलिस की वर्दी में गुंडे हैं। इस मौके की कुछ तस्वीरें भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। देखें तस्वीरें।





Picture Courtesy Bhupinder Singh Hooda Instagram.



