News

Jind Mahila Khap Panchayat: जींद में हुई महिला खाप पंचायत, लव मैरिज मंजूर लेकिन…

हरियाणा (Haryana) के जींद (Jind) जिले में पुरुषों की खाप पंचायत के बाद अब महिलाओं (Mahila Khap Panchayat) की खाप पंचायत (Khap Panchayat) हुई। इस महापंचायत का आयोजन जींद के रामराय गांव में किया गया। इस मौके पर समाज के कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। महिला महापंचायत में लव मैरिज, लिव-इन रिलेशनशिप, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसे कई मुद्दों पर राय रखी गई और कुछ अहम फैसले भी लिए गए।

रविवार को जींद (Jind Mahila Khap Panchayat) के रामराय गांव स्थित नौगामा खाप के चबूतरे पर महिला महापंचायत (Mahila Khap Panchayat) का आयोजन किया गया। इसमें कहा गया कि खाप पंचायतें लव मैरिज के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन गांव-गोहांड में लव मैरिज स्वीकार नहीं है। महापंचायत में लीव-इन रिलेशनशिप, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूणहत्या, गन कल्चर के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने की। इस महापंचायत में कई गावों की महिला सरपंचों ने हिस्सा लिया।

डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि इस प्रकार की महापंचायत सभी खापों के साथ मिलकर की जाएंगी। किसी भी सूरत में गंद व गन कल्चर स्वीकार नहीं है। इसका युवा पीढ़ी पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए गंद व गन कल्चर से युवाओं को दूर रखना जरूरी है। किसी भी प्रकार के नशे को सहन नहीं किया जाएगा। बता दें कुछ दिनों पहले ही जींद में पुरुषों की खाप पंचायत हुई थी। इस पंचायत में लव मैरिज, लिव-इन रिलेशन के साथ-साथ लड़कियों के फोन रखने पर भी आपत्ती जताई गई थी। इस पंचायत में ये भी तय किया गया कि लड़कियां अपने ही पिता की बाइक के पीछे कैसे बैठेंगी। वहीं अब महिलाओं ने इसी गांव में खाप पंचायत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button