News

Sheelu Balhara को हरियाणा पंचायत ने किया माफ, दूसरी शादी की भी कही बात

Kabaddi player Sheelu Balhara forgiven by Panchayat

हरियाणा (Haryana) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पंचायत ने एक ऐसा फैसला दिया है जो आपको झकझोर के रख देगा, यहां एक लड़की की मौत पर पंचायत ने ‘बड़ा दिल’ दिखाते हुए, उसके पति और ससुरालपक्ष को माफ कर दिया। बड़ा दिल दिखाते हुए पंचायत ने ना सिर्फ मृतका के पति को माफ किया बल्कि उसकी दूसरी शादी की बात भी कही। ये मामला हरियाणा के फरमाना गांव का है। यहां इंटरनेशनल कबड्डी (Kabaddi Player) प्लेयर शीलू बल्हारा (Sheelu Balhara) की पत्नी मुस्कान बल्हारा (Muskaan Balhara) की संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो गई थी। बाद में पुलिस द्वारा इसे आत्महत्या करार दिया गया।

वहीं इस मामले में पहले शीलू बल्हारा पर मुस्कान के पिता ने अफेयर के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा उनके पास सबूत थे लेकिन मंगलवार को फरमाना गांव में हुई पंचायत के दौरान मुस्कान के पिता और परिवार के सदस्यों ने शीलू बल्हारा और उनके परिवार को माफ कर दिया। इस पंचायत के दौरान फैसला लिया गया कि शीलू बल्हारा के परिवार को 50 लाख की एफडी, 450 वर्गगज का प्लॉट और एक मकान मृतका के आठ महीने के बेटे हार्दिक बल्हारा के नाम करना होगा। उन्हें ये तीनों चीजें अगले 10 दिन के अंदर करनी होगी।

इस पंचायत में मृतका के गांव बहु अकबरपुर और शीलू के गांव फरमाना की पंचायत बैठी थी, जिसमें तीनों समझौते किए गए। पंचायत के बाद एक सदस्य ने कहा कि शीलू की प्रतिष्ठा को देखते हुए और उनके नाम को देखते हुए हमने उन्हें एक और मौका देने का फैसला किया है। हमने आपसी भाईचारे की मिसाल पैदा करते हुए ये फैसला किया है। हम शीलू बल्हारा की दूसरी शादी भी करवाएंगे अगर वो चाहते हैं।

बता दें हरियाणा की इस पंचायत ने अब बेटियों को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि ये वही प्रदेश है जहां लोगों को लड़कियों के हाथ में फोन नहीं पसंद, जहां लड़कियां अपने ही पिता के पीछे बाइक पर कैसे बैठेंगी ये भी दूसरे तय करेंगे, जहां लड़कियों को क्या पहनना है क्या नहीं पहनना है ये भी दूसरे ही तय करेंगे, ऐसे में इसी प्रदेश में एक लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने के बाद उसके पति को माफ कर दिया जाता है और उसकी दूसरी शादी की चर्चा भी शुरू हो जाती है जब्कि मृतका की 13वीं भी नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button