Salman Khan और Sanjay Dutt की जोड़ी फिर दिखेगी साथ, इस दिन भारत में रिलीज होगी 7 Dogs
Salman Khan Sanjay Dutt 7 Dogs film India release date announced
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जोड़ी बहुत जल्द एकसाथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। ये दोनों अपकमिंग फिल्म 7 डॉग्स (7 Dogs) में दोबारा साथ दिखेंगे। इस मचअवेटेड फिल्म में सलमान और संजय दत्त दमदार एक्शन भी करते नजर आएंगे। खास बात ये है कि फिल्म बाहरी देशों में काफी पहले रिलीज हो चुकी है लेकिन अब भारत (India) में इसको रिलीज किया जा रहा है। भारतीय थिएटर्स में 21 अगस्त को ये फिल्म रिलीज की जाएगी।

7 डॉग्स एक इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सलमान और संजय दत्त कैमियो करते दिखेंगे। वहीं फिल्म में एक्टर करीम अब्दुल-अजीज और अहमद एज मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन बिलाल फल्लाह और आदिल ने किया है। फिल्म की भारत में होने वाली रिलीज डेट का खुलासा तुर्की अल शेख ने एक वीडियो शेयर कर किया है। वहीं सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की भारत में रिलीज डेट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था।
बात फिल्म में सलमान और संजय दत्त के किरदारों की करें तो टीजर में दोनों मजेदार अंदाज में दिखाई दिए हैं। सलमान खान अपने हाथ में फोन लिए मुस्कुराते दिखते हैं। उनके फोन में संजय दत्त दिखाई देते हैं। संजय दत्त बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आते हैं, जिनकी तारीफ सलमान करते हैं। टीजर में संजय को देख फिल्म धुरंधर में निभाए उनके किरदार की याद जहन में ताजा होती है। बता दें ये फिल्म मिडिल ईस्ट के देशों में काफी पसंद की गई है। वहीं अब देखना होगा कि भारत में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ पाती है या नहीं।



