Palwal Tiranga Yatra: पलवल में बना 5 KM लंबे तिरंगे का रिकॉर्ड, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लगाया हाथ
Palwal Tiranga Yatra aims for Limca Record
स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश में देखने को मिल रहा है। हर जगह तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जा रही हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा (Haryana) के पलवल (Palwal) में भी देखने को मिला। लेकिन यहां हुई तिरंगा यात्रा ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला। यहां 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे को करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों ने थामा और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला।

गुरुवार 13 अगस्त को पलवल में भव्य तिरंगा यात्रा (Palwal Tiranga Yatra) का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा की तैयारियां पिछले काफी समय से देखी जा रही थीं। वहीं पलवल (Palwal Tiranga Yatra) में सुबह 6 बजे से निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूरे शहर के लोगों की भीड़ देखी गई। 5 KM लंबे और 10 फीट चौड़े तिरंगे को हाथ लगाने के लिए लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में हर आयुवर्ग के लोग शामिल हुए। इस यात्रा के दौरान तिरंगे पर पुष्प वर्षा भी की गई।
पलवल जिले (Palwal Tiranga Yatra) में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा काफी शांतिपूर्ण रही और लोगों में देशभक्ति का अलग ही उत्साह देखा गया। इस तिरंगा यात्रा ने अब एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे की वजह से इस यात्रा का नाम फेमस लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है। वहीं इस तिरंगा यात्रा को सुचारु रूप से चलाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन काफी चुस्त नजर आया। इस तिरंगा यात्रा की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। वहीं पलवल में आयोजित हुई तरिंगा यात्रा में शामिल हुए लोग खुद को बेहद गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।



