News

Palwal Tiranga Yatra: पलवल में वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा थामेंगे 50 हजार लोग

Palwal Tiranga Yatra Preparations for a world record 50 thousand people to hold 5 KM tricolour

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जा रही है। हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के जश्न को यादगार बनाने के लिए पलवल (Palwal) में खास तैयारियां चल रही हैं। यहां भव्य तिरंगा यात्रा निकालने के साथ-साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी तैयारी है। जिले में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा (Palwal Tiranga Yatra) का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में करीब 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे को 50 हजार लोग थामे नजर आएंगे।

पलवल में होने वाली इस तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। ये यात्रा 13 अगस्त को सुबह निकाली जाएगी। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। ये भव्य यात्रा जिला पुलिस लाइंस पलवल से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से होती हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक जाएगी।

ये यात्रा 13 अगस्त को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक चलेगी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान विशेष रूट डायवर्ट लागू रहेगा। इस दौरान बामणीखेड़ा से आगरा चौक की तरफ आने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से व्यस्त रहेगा। बता दें हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी ने 9 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button