News

IPS अफसर ने महिला पत्रकार से की बदसलूकी, ब्रेस्ट दबाकर दिया धक्का, FIR दर्ज को लेकर पत्रकारों का प्रदर्शन जारी

दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पत्रकार से बदसलूकी की घटना ने सबको चौंका दिया है। इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि महिला पत्रकार से बदसलूकी करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि एक सीनियर आईपीएस (IPS) अफसर है, जिसने प्रदर्शन को कवर कर रही महिला पत्रकार के ब्रेस्ट को दबाकर उसे धक्का दिया है। इस मामले में महिला पत्रकार की FIR अभी तक दर्ज नहीं की गई है।

शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई इस घटना में महिला पत्रकार का दावा है कि जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को डीटेन कर रही थी। उसी दौरान ASIA की अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) को हिरासत में लेने के दौरान ACP विवेक भगत (Vivek Bhagat) ने महिला पत्रकार के सीने पर हाथ मारा, उसका ब्रेस्ट दबाया और उसे धक्का दिया। इसके बाद जब महिला पत्रकार ने उसका विरोध किया तो वो उसे धमकाकर वहां से भाग निकला।

महिला पत्रकार का दावा है कि जब वो इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची तो उसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की। वो शाम 6 बजे से पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी रही। वहीं थाने के अंदर जाने के बाद करीब साढ़े तीन घंटे के इंतजार के बाद जब महिला पत्रकार ने विवेक भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की तो पुलिस ने उन्हें टालना शुरू कर दिया। अन्य पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कहा कि पहले वो मामले की जांच करेंगे, इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। महिला पत्रकार ने कहा कि वो सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बात कह रही है लेकिन उसे पुलिस वो भी नहीं दिखा रही है। पुलिस ने सिर्फ उन्हें पेन किलर दिलवा दिए हैं।

इस मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में पत्रताड़ित की गई ममहिला पत्रकार ने दावा किया है कि वो करीब साढ़े तीन घंटे तक FIR को लेकर इंतजार करती रही लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। वहीं अब महिला पत्रकार के पक्ष में अन्य पत्रकार इकट्ठा हो गए हैं। पत्रकारों ने खासकर स्वतंत्र पत्रकारों ने पार्लियामेंट्री स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पत्रकार देर रात तक थाने के बाहर प्रदर्शन करते देखे गए। वहीं थाने के बाहर भारी पुलिस बल देखने को मिला। बता दें इस मामले में अब बड़े नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट कर महिला सुरक्षा की बात की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button