Varanasi Sarkari School: क्या वन्य जीव हो रहे हैं किडनैप, स्कूल टीचर ने शेयर किया मजेदार Video
Are wild animals getting kidnapped? Varanasi Sarkari School teacher shares a funny video
दुनिया भर में वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर आए दिन सवाल किए जाते हैं। ऐसा ही कुछ सवाल एक स्कूल की टीचर ने अपनी क्लास के बच्चों से किया तो उसे बड़ा ही मजेदार जवाब मिला। दरअसल स्कूल की टीचर ने वन्य जीवों की संख्या में गिरावट क्यों होती जा रही है ये सवाल बच्चों से किया था। इसका जवाब बच्चों को अपनी क्लास बुक में लिखकर देना था। ऐसे में एक बच्चे ने इस सवाल का बेहद मजेदार जवाब दिया। उसका कहना है कि वन्य जीवों की संख्या में गिरावट इसलिए हो रही है क्योंकि उन्हें किडनैप किया जा रहा है। अब इस बच्चे के जवाब वाला Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आया वीडियो वाराणसी (Varanasi) के एक सरकारी स्कूल (Varanasi Sarkari School) का है। इस वीडियो को शेयर करने वाली टीचर का नाम विष्णुप्रिया मंडल है, वो अक्सर अपनी क्लास के बच्चों से जुड़े वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती देखी जाती हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बच्चों के जवाब से हैरान और परेशान भी नजर आईं। उन्होंने वीडियो में कहा, सवाल था, वन्य जीवों की संख्या में गिरावट क्यों होती जा रही है। इसके बाद वो क्लास के एक बच्चे की आन्सर बुक दिखाते हुए कहती हैं, तुम लिख रहे हो कि जानवर किडनैप हो रहे हैं।
ये जवाब देख टीचर के होश उड़े नजर आए। इसके आगे वो बच्चे द्वारा लिखा पूरा जवाब पढ़ती हैं। जिसमें बच्चे ने लिखा कि इतने पेड़ पैधे कट रहे हैं और जानवर किडनैप हो रहे हैं और जू में ले जा रहे हैं इसीलिए वन्य जीवों की संख्या में गिरावट आ रही है। टीचर आगे कहती हैं कि क्या मैंने यही आन्सर लिखवाया था। इसके जवाब में बच्चा कहता है कि वो सात दिन स्कूल नहीं आया था। बदले में मैडम कहती हैं कि तुम सात दिन स्कूल नहीं आए थे तो तुम यही लिखोगे कि जानवर किडनैप हो रहे हैं। सरकारी स्कूल की मैडम द्वारा शेयर किया गया ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा लूट रहा है।



