VIRAL

Barnagar: स्कूल ने बच्चों से निकलवाई कांवड़ यात्रा, सड़क पर नंगे पैर चले बच्चे, Video

Barnagar: School organizes Kanwar Yatra for students

मध्य प्रदेश के बड़नगर (Barnagar) से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल के बच्चों से कांवड़ यात्रा निकलवाई गई है। इस यात्रा का वीडियो बकायदा स्कूल प्रशासन से बेहद शान के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। Video में स्कूल के नन्हें बच्चे क्लास में पढ़ने के बदले कंधे पर कांवड़ लेकर सड़क पर चलते नजर आए हैं।

चर्चा में आया ये वीडियो बड़नगर के संत कबीर पथ (Sant Kabir Path) के श्री श्रवण गुरुकुल एकेडमी (Shree Shravan Gurukul Academy) का है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के बच्चे स्कूल की यूनिफॉर्म में अपने-अपने कंधे पर कांवड़ लिए चलते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चों ने पैरों में जूते चप्पल तक नहीं पहनी है और वो सड़क पर नंगे पांव ही चल रहे हैं।

इस वीडियो को खुद इस स्कूल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इसमें प्रशासन को काफी शान महसूस हुई है। स्कूल के ये बच्चे कांवड़ लेकर चलने के साथ-साथ भगवान के रूप में बकायदा झांकी भी निकालते दिखे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर बच्चे स्कूल में पढ़ने जाते हैं या ये सब करने। इस स्कूल द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। लोगों का कहना है कि आरएसएस यही तो चाहता है। वहीं एक इंस्टा यूजर ने लिखा, शर्म कर लो बच्चों को पढ़ना चाहिए या ये सब सीखना चाहिए। बता दें सावन के महीने में हर जगह कावड़ को लेकर श्रद्धा देखने को मिल रही है लेकिन स्कूल का ये कदम समाज को सोचने पर मजबूर जरूर कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button