9 साल के बच्चे ने लिखा I Love You, मैडम ने पीटा, मां ने की FIR
गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 9 साल के बच्चे ने अपने क्लासमेट को I Love You लिखा नोट दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद क्लास की टीचर और स्कूल की प्रिंसिपल ने एक्शन लेते हुए बच्चे की रूलर से पिटाई कर दी। वहीं जब मामला बच्चे की मां को पता चला तो उन्होंने थाने पहुंच मैडम और प्रिंसिपल पर FIR दर्ज करवा दी।
मामला अहमदाबाद (Ahmedabad) के पूर्वी इलाके में स्थित एक स्कूल का है। यहां 19 सितंबर को चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 साल के छात्र ने अपनी ही क्लास की एक लड़की को ‘आई लव यू’ लिखा एक नोट दिया। इसकी जानकारी जब स्कूल स्टाफ को हुई, तो क्लासरूप की तलाशी ली गई, जिसमें नोट पाया गया। इसके बाद बच्चे को सीधे प्रिंसिपल ऑफिस में बुलाया गया। इस दौरान बच्चे से पूछताछ का गई और I Love You लिखे नोट की बात सामने आई। इसके बाद मैडम ने बच्चे को डांटा फटकारा और रूलर (स्केल) से पीट दिया।
इस डांट फटकार से बच्चा सहम गया और घर जाकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बच्चे की मां ने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और बहुत समझाने के बाद जब बच्चे ने दरवाजा खोला तो रोते हुए उसने मां को सारी बात बताई। नाराज मां तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी।
इस घटना में स्कूल प्रशासन गलती मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि ये बच्चा उस लड़की को अक्सर परेशान करता है और इसी कड़ी में उसने आई लव यू नोट भी लिखा है। स्कूल प्रशासन ने बच्चे के परिवार पर मामला रफा-दफा करने के लिए पैसों की मांग की बात भी कही है। हांलांकी परिवार ने इस बात से साफ इनकार किया है। बच्चे के परिवार का आरोप है कि स्कूल प्रशासन उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाए।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने स्कूल स्टाफ से बयान लेने के साथ-साथ परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। देश में शिक्षा का अधिकार एक्ट 2009 की धारा 17 के तहत स्कूलों में बच्चों को किसी भी तरह का शारीरिक दंड या मानसिक उत्पीड़न देना पूरी तरह से गैर कानूनी है। इसको देखते हुए स्कूल पर बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।



