India vs Japan T20: जापान से हारते-हारते बची टीम इंडिया
इंडियन (India) मेन्स क्रिकेट टीम ने जापान (Japan) के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले को जैसे-तैसे जीत लिया है। इस जीत को हासिल करने के लिए टीम इंडिया को बेहद संघर्ष करना पड़ा। भारी बारिश की वजह से ये टी-20 मुकाबला पांच-पांच ओवर तक सिमट कर रह गया था। जिसमें टीम इंडिया को महज दो रन से जीत हासिल हुई।
टीम इंडिया पहली बार जापान (India vs Japan T20) की टीम के साथ खेलने उतरी थी। आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 5 ओवर में 32 रन 4 विकेट खोकर बनाए थे। वहीं जीत हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी जापानी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और 30 रन बनाने में कामयाब रही। जापान की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे, जो अक्षर पटेल ने बनने नहीं दिए। जापान की टीम ने 5 ओवर में तीन विकेट खोकर कुल 30 रन बनाए।
महज दो रन से जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया के कप्तान श्रेयष अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 12 गेंदों में 16 रन बनाए थे। खास बात ये है कि टी-20 का उस्ताद कही जाने वाली टीम इंडिया पहली बार मैच खेल रही जापान से जैसे-तैसे मैच जीत सकी। बता दें ये मुकाबला टोक्यो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था और ये भारत-जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर Sport 75 की पहल के तहत खेला गया।



