MS Dhoni: बच्चों को RCB की जर्सी में देख धोनी ने किया इशारा, देखें वीडियो
MS Dhoni Kind reaction when he spots kids in RCB jerseys
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो मैदान के अंदर हों या बाहर, लोग उन्हें हर तरह से बेहद पसंद करते हैं और सराहते भी हैं। धोनी का अंदाज ऐसा है कि उनकी एक झलक भर फैन्स को उनका दीवाना बना देती है। वहीं अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत से ठीक पहले उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कुछ बच्चों से इशारों-इशारों में बात करते देखे गए हैं।
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग में हिस्सा ले रही सभी टीमें पिछले कुछ दिनों से मैदान में जमकर पसीना बहा रही हैं। ऐसा ही कुछ चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खेमे में देखने को मिला। CSK की टीम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जमकर प्रेक्टिस करती देखी गई है। इसी मैदान पर दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी भी प्रेक्टिस करते नजर आए हैं। उन्हें प्रेक्टिस करता हुआ देखने के लिए कुछ बच्चे भी ग्राउंड पर पहुंचे थे। उन बच्चों को आरसीबी की जर्सी पहना देख धोनी ने उनसे इशारों में बातचीत की। अब उनका ये वीडियो खूब चर्चा लूट रहा है।

सामने आए वीडियो में धोनी अपनी क्रिकेट किट लेकर चलते नजर आते हैं। इस बीच धोनी का ध्यान कुछ बच्चों पर जाता है जो आरसीबी की जर्सी पहने दिखाई देते हैं। धोनी अपनी जर्सी का इशारा कर उनसे बात करते हैं। वो इशारों में पूछते हैं कि उनकी (सीएसके) जर्सी कहां है। इसके बाद अगली बार सीएसके की जर्सी पहनने के लिए कहते हैं और मुस्कुराते हुए जाने लगते हैं। फैन्स को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हर कोई धोनी की सादगी की तारीफ करता नजर आया है।
बता दें धोनी पिछले कुछ सीजन्स से सिर्फ अपने फैन्स के लिए ही मैदान पर उतर रहे हैं। वो हर बार फैन्स का दिल रखने के लिए अपने रिटायरमेंट को टालते देखे गए हैं। वहीं इस सीजन में धोनी चोटिल होने की वजह से शुरुआती दो हफ्ते मैदान से दूर रहने वाले हैं।



