GALLERY

Tilak Varma: अर्शदीप के विवादित बयान के बाद तिलक वर्मा ने करवाया फोटोशूट, फैन्स ने दिए गजब के रिएक्शन

After Arshdeep's controversial statement, Tilak Varma got a photoshoot done, fans gave amazing reactions

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियन्स (MI) की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) इन दिनों खासा चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में पंजाब टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने तिलक पर रंगभेदी टिप्पणी की थी। उन्होंने एक वीडियो में तिलक से कहा, ओए अंधेरे सनस्क्रीन लगाया। उनके इस वीडियो के बाद अर्शदीप को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं इस टिप्पणी के बाद तिलक वर्मा ने पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 33 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए थे। इस मुकाबले के बाद अब तिलक ने अपना एक फोटोशूट शेयर किया है। इस फोटोशूट में वो बेहद स्टनिंग अंदाज में नजर आए हैं। तिलक ने फोटोशूट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस फोटोशूट में वो शर्टलेस हैं और अपनी एब्स को फ्लॉन्ट करते दिखे। वहीं तिलक की तस्वीरों पर उनके फैन्स एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये सबसे बेहतरीन है। तिलक के एक फैन ने लिखा, भाई अब अर्शदीप रो देगा। वहीं एक और फैन ने लिखा, रोस्टिंग का ये तरीका थोड़ा कैजुअल है। एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा, चॉकलेट वनीला से कहीं ज्यादा बेहतर है। देखें तिलक वर्मा की तस्वीरें।

Picture courtesy Tilak Varma Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button