Palak Tiwari संग मूवी डेट पर पहुंचे Ibrahim Ali Khan, बहन Sara भी आईं नजर
Ibrahim Ali Khan arrived on a movie date with Palak Tiwari, sister Sara was also seen
बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक एक्टर इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इनके चर्चा में आने की वजह दोनों का एक बार फिर साथ नजर आना है। इस खूबसूरत जोड़ी को बीती रात एक साथ मूवी डेट के दौरान स्पॉट किया गया। इस खास मौके पर इब्राहिम की बड़ी बहन एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को भी देखा गया।
इब्राहिम और पलक पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखना चाहते हैं। यही वजह है कि दोनों साथ नजर आने से बचते हैं। हालांकि मीडिया के कैमरे से बच पाना थोड़ा मुश्किल है। दोनों को कई खास मौकों पर पैपराजी द्वारा कैप्चर किया जाता रहा है। कुछ ऐसा ही शुक्रवार देर रात हुआ। जब दोनों एक-दूसरे के साथ मूवी डेट के लिए साथ पहुंचे।

पलक और इब्राहिम यहां सारा अली खान की हालिया रिलीज फिल्म पति पत्नी और वो दो की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने छिपते छिपाते सिनेमा हॉल में एंट्री ली, लेकिन पैप्स से नहीं बच सके। वहीं शो देखने के बाद बाहर दोनों को एक साथ कार में स्पॉट किया गया।



