Sonakshi Sinha का फोटोशूट देख डोला पति Zaheer का इमान, स्टनिंग लुक देख किया रोमांटिक कमेंट
Sonakshi Sinha husband Zaheer Iqbal drop romantic comment on her glamorous Photos
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिस्टम (System) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ये फिल्म 22 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वहीं सोनाक्षी इस फिल्म के प्रमोशन में लगातार जुटी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने सफेद कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहन ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। सोनाक्षी ने फोटोशूट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीरों में सोनाक्षी बला सी खूबसूरत नजर आई हैं, उनकी तस्वीरों से नजर हटा पाना खासा मुश्किल है। सोनाक्षी का ये अंदाज फैन्स को तो पसंद आ ही रहा है, लेकिन उनके पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) तो उनके दीवाने होते दिख रहे हैं। जहीर ने तस्वीरों पर बेहद रोमांटिक कमेंट किया है, जिसमें उनका इमान डोलता दिख रहा है। जहीर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ये देख के काम पर कैसे कॉन्सट्रेट करूं। घर आ रहा हूं। जहीर का ये रोमांटिक अंदाज खूब चर्चा बटोर रहा है। फैन्स को भी दोनों का रोमांटिक बॉन्ड खूब भा रहा है। देखें सोनाक्षी की ग्लैमरस तस्वीरें।









Picture Courtesy Sonakshi Sinha Instagram.



