News

Lucknow Crime: बेटे ने की पिता की हत्या, शव को ड्रम में छिपाया

Lucknow Murder Son Killed Father

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 19 साल के बेटे ने अपने ही 49 साल के पिता की निर्मम हत्या कर दी और शव को ड्रम में छिपा दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। ये मामला लखनऊ के आशियाना इलाके का है। यहां पैथोलॉजी लैब के मालिक की हत्या कर उनके शव के टुकड़े कर दिए गए। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि धड़ को घर के अंदर एक ड्रम में छिपाया गया, जबकि सिर को कहीं और फेंका गया।

घटना आशियाना के सेक्टर-L की है। घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक थे। पुलिस के अनुसार मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे और परिजनों की ओर से उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र अपने बेटे अक्षत को डॉक्टर बनाना चाहते थे, जिससे आगे चलकर वो उनका बिजनेस संभाल सके। इसके लिए वो बेटे पर नीट की परीक्षा के लिए लगातार दबाव डाल रहे थे। उन्‍होंने परीक्षा की तैयारी के लिए अक्षत के बैंक खाते में पांच लाख रुपये भी ट्रांसफर किए थे। दूसरी ओर, अक्षत बिजनेस करना चाहता था। इस बात को लेकर पिता और बेटे में अक्सर नोंकझोक होती रहती थी। रोजाना की बहसबाजी से परेशान होकर अक्षत ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने मृतक के बेटे अक्षत को गिरफ्त में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़का बार-बार अपने बयान बदल रहा है। उसने पुलिस को पहले बताया कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस की सख्ती के बाद उसने हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि घर में ही पिता की गोली मारकर हत्या की और शव को छिपाने के लिए उसके टुकड़े किए। उसने हाथ-पैर और सिर कहीं फेंक दिए है। अक्षत ने बताया कि उसने धड़ को घर में ही एक ड्रम में छिपाया है जबकि सिर का हिस्सा वो कार में रखकर कहीं फेंक आया।

बता दें इस वारदात के समय मृतक की पत्नी गांव गई हुई थीं। वहीं उनकी बेटी घर पर ही थी। पुलिस इस मामले में अभी मृतक का सिर तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button