Brajesh Pathak के बयान से बवाल, बोले ‘नौकरी के पीछे मत पड़ो ई-रिक्शा चलाओ’
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) अब अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में युवाओं को नौकरी के चक्कर में ना पड़ने की बात कही। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि नौकरी के चक्कर में ना पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ और खूब पैसा कमाओ। अब डिप्टी सीएम के इस बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है।
ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के इस बायन से जुड़ा एक VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि नौकरी के पीछे मत पड़ो, चार घंटे ई-रिक्शा चलाओ और दोपहर में बच्चों के साथ रहो। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। उन्होंने ये बयान 23 सितंबर को लखनऊ में कैब सेवा ‘भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi) के शुभारंभ के मौके पर दिया।
भारत टैक्सी सर्विस ड्राइवर-ओनर के मॉडल पर आधारित है। लॉन्च के मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपना 4 घंटा चलाओ, दोपहर में अपनी बच्चों के संग रहो। नौकरी करोगे तो क्या बच्चों के पास बैठ पाओगे 2 घंटा? 2 बज गया आखिरी सवारी अपने घर के पास लो घर में आराम करो, खाओ पियो और फिर 10 बजे तक के लिए। रुपया-रुपया अपने घर की। पराधीन सपनो सुख नाही। किसी के धीन रहोगे तो कैसे आओगे 2 बजे’। अब ब्रजेश पाठक का ये बयान इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ आम जनता भी ब्रजेश पाठक को इस बायन के लिए आड़े हाथों ले रही है। लोगों का कहना है कि अपने बच्चों को विदेश में पढ़ा रहे हो। वहीं एक ने लिखा, तुम जैसे चोर नेता हर एक पार्टी में होते है जो अपना और अपने परिवार के लिए सोचता है पर देश के लिए नहीं। क्योंकि ये नेता देश का विकास नहीं अपने घर का विकास करता है। पढ़े लिखे लोग ऑटो रिक्शा चलाए तो कही पकौड़े बेचे तो कही चाय का ठेला और तुम 8वीं 10वीं पास वाले एम एल ए बनो सांसद बनो मुख्यमंत्री बनो वाह रे उपमुख्यमंत्री तेरी सोच। बता दें सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।



