VIRAL

Raghav Juyal ने स्टेज पर मचाया बवाल, डांस मूव्स देख हर कोई हुआ हैरान

डांसिंग रिएलिटी शो Dance India Dance में नजर आने के बाद छोटे पर्दे से बॉलीवुड और अब तेलुगु सिनेमा तक पहुंचने वाले डांसर और एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) खबरों में छाए हुए हैं। इसकी वजह उनका एक डांस परफॉर्मेंस है जो उन्होंने फिल्म को प्रमोट करने के दौरान किया था। अब राघव का ये किलर डांस मूव इंटरनेट पर छाया हुआ है। हर कोई उनकी दीवाना होता नजर आ रहा है।

राघव जुयाल के ये बवाल डांस मूव्स हाल ही में फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) के प्रमोशन के दौरान देखने को मिले। राघव फिल्म की स्टार कास्ट के साथ हैदराबाद में फिल्म का प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म के लीड एक्टर नानी (NANI) भी वहां मौजूद थे। इस मौके पर राघव भी बैठे थे, जब होस्ट ने राघव को स्टेज पर बुलाया तब राघव नाचते हुए स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान उनका डांस ऐसा था जिसने सबकी धड़कने ही थम गईं।

स्टेज की सीढ़ियां चढ़ते हुए राघव कैमरे के साथ भी खेलते दिखे। वो स्टेज पर चढ़ते ही अपना पेटेंट स्लो मूव डांस भी करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने जो किया उसने सबको हैरान कर दिया। वो कुछ ही पल में ऐसे-ऐसे मूव्स कर गए कि सब उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आए। अब राघव का ये डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बता दें ये पहला मौका नहीं है जब राघव ने अपने डांस से लोगों का दिल जीता हो। लेकिन ये पहला मौका जरूर है जब राघव डांस की खान कहे जाने वाले साउथ सिनेमा में अपने डांस का जलवा दिखा के आए हों। बता दें राघव The Paradise में बेहतरीन निगेटिव रोल निभाते नजर आए हैं। फिल्म में भी उनका डांस देखने को मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button