Brajesh Pathak ने डॉक्टरों को दी थी नसीहत, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई हिंदी में लिखी दवाएं
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसकी वजह उनके ऊट-पटांग बयान हैं, जो इन दिनों खासा चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के डॉक्टरों को दवाओं के नाम और बीमारी के बारे में हिंदी में लिखने के आदेश दिए थे। वहीं अब उनके इस आदेश का रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने लगा है।

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के खास मौके पर डॉक्टरों को नसीहत दी थी।उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों से उनकी भाषा में बात करने की नसीहत दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि डॉक्टर मरीजों के पर्चे पर बीमारी और दवाओं के नाम हिंदी में लिखें, जिससे मरीजों को भी अपनी बीमारी और दवाओं की जानकारी हो। वहीं अब उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर गजब के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। दवाओं पर हिंदी में जानकारी लिखी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आम बोलचाल की भाषा में बीमारी से जुड़ी दवा के बारे में लिखा गया है।
डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों को ये नसीहत एक पत्र के जरिए दी थी। बता दें ये पहला मौका नहीं है जब ब्रजेश पाठक इस तरह से किसी बयान की वजह से चर्चा में आए हों। उन्होंने हाल ही में भारत टैक्सी के लॉन्च के दौरान युवाओं से अजीबों-गरीब अपील की थी। उन्होंने कहा नौकरी के चक्कर में मत रहो। अपना ई-रिक्शा खरीदो और कमाई करो। ब्रजेश पाठक को इस बयान की वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है।



