VIRAL

Samastipur: जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

बिहार में लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां जमुई (Jamui) का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर (Samastipur) में भी ठीक वैसा ही एक मामला देखने को मिला है। यहां भी एक नाबालिग लड़की से कुछ लड़के छेड़छाड़ करते हुए पाए गए हैं। इस मामले का वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद पुलिस एक्शन में आई और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताजा मामला समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर का है। यहां बांध बाइपास रोड पर एक लड़के के साथ जा रही लड़की के साथ कुछ मनचले लड़कों ने छेड़खानी की है। पहले मनचले युवकों ने लड़की के साथ चल रहे लड़के के साथ मारपीट की, उसके बाद लड़की से बदसलूकी की। इतना ही नहीं इस घटना का भी वीडियो मनचलों की तरफ से बनाया गया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले युवक जगतसिंहपुर गांव के ही हैं। खबर के मुताबिक लड़की एक लड़के के साथ जा रही थी, रास्ते में रूक कर वह फोटो ले रही थी, तभी आसपास के लड़कों ने पहुंचकर उससे गाली-गलौज और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में लड़की सड़क पर खड़ी नजर आ रही है। वहीं एक लड़का उससे गाली-गलौज करता सुनाई देता है। इसके बाद एक लड़का हाथ पकड़ता है इतने में दूसरा लड़का उसके बाल पकड़ लेता है।

इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में विकास शर्मा, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button