Vaibhav Sooryavanshi पहुंचे नोबिता के शहर, सड़क पर की चहलकदमी, Photos
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इन दिनों जापान (Japan) में हैं। वो यहां एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर पुहंचे हैं। पहला मुकाबला होने के बाद अब भारतीय क्रिकेटर्स शहर में घूमते-फिरते और शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में वैभव भी पीछे नहीं हैं। वो भी शहर का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने टोक्यो में घूमते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वैभव ने लिखा, ‘नोबिता के शहर से रिपोर्टिंग’। वैभव भारतीय टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं और देखा जाए तो अभी बच्चे ही हैं, ऐसे में उनका बच्चों के चर्चित कार्टून करेक्टर को याद करना और फोटो शेयर करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वैभव के साथ फोटो में क्रिकेटर ईशान किशन (Ishan Kishan) भी नजर आ रहे हैं। देखें Photos।




PC Vaibhav Sooryavanshi Instagram.



