News

Salim Khan की बिगड़ी तबीयत, पापा से मिलने अस्पताल पहुंचे Salman

Salman Khan’s father Salim Khan admitted to Mumbai’s Lilavati Hospital

दिग्गज स्क्रिप्टराइटर सलीम खान (Salim Khan) को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया। उनके एडमिट होने के बाद पूरा परिवार उनका हालचाल और तबीयत का अपडेट लेने अस्पताल पहुंच रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता को मंगलवार सुबह करीब 8.30 पर एडमिट किया गया। वहीं सलमान पिता के एडमिट होने के कुछ देर बाद उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्हें भारी सिक्योरिटी के बीच अस्पताल में घुसते हुए स्पॉट किया गया। वहीं सलमान खान के जाने के कुछ देर बाद उनके भाई एक्टर अरबाज खान भी पत्नी सुरा खान के साथ लीलावती अस्पताल में नजर आए। पिता का हालचाल लेने उनकी बेटियों अलवीरा और अर्पिता भी लीलावती के बाहर नजर आए।

90 साल के सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। उनकी तबीयत खराब होने की खबर आने के बाद से मनोरंजन जगत में टेंशन देखी जा रही है। वहीं सभी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें सलीम खान ने 90 के दशक की शोले, जंजीर, दीवार जैसी सुपर हिट फिल्मों की कहानी लिखी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button