Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 होगा Wild, पहली झलक में कभी सर्कस तो कभी चिड़ियाघर सा दिखा घर का अंदाज
Bigg Boss 20 Promo: देश के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के 20वें सीजन का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत होने में अब गिनती के दिन बचे हैं ऐसे में शो के प्रोमो (Bigg Boss 20 Promo) को रिलीज कर दिया गया है। जिसे देख ये साफ है कि इस बार का सीजन जोरदार और Wild होने वाला है।
बिग बॉस के 20वें सीजन को भी पिछले सीजनों की तरह की एक्टर सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करते दिखेंगे। वहीं शो के प्रोमो को रिलीज कर बिग बॉस हाउस की पहली झलक दर्शकों तक पहुंचाई गई है। इस सीजन में घर काफी हटके नजर आया है। ये मेगा सीजन है तो घर में काफी तब्दीली की गई है। बिग बॉस हाउस में जमकर रंग देखने को मिलने वाले हैं।
जीयो हॉटस्टार के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए वीडियो में घर का टूर करवाया गया है। इसमें घर का बेहद वाइल्ड अंदाज देखने को मिला। बिग बॉस हाउस में कभी घर एक सर्कस का दिख रहा है तो कभी ये चिड़ियाघर की तरह दिखाई दिया। घर में समुद्री रहस्य को भी दिखाया गया है। Bigg Boss 20 के प्रोमो में सांप सीढ़ी के खेल को भी शामिल किया गया है। कुल मिलाकर प्रोमो में घर तो जोरदार नजर आया है। हालांकि अभी शो के कंटेस्टेंट को देखने बाकी है। वहीं बात करे शो के ग्रांड प्रीमियर की तो ये शो 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।



