VIRAL

Hanuman Ansh देखने सिनेमाघर पहुंचा मुस्लिम बुजुर्ग, चप्पल उतारकर देखी फिल्म

हालिया रिलीज फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इसकी वजह फिल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस पर इसका दमदार प्रदर्शन है। बिना किसी बड़े प्रमोशन के भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल साबित हो रही है। इस बीच एक मुस्लिम व्यक्ति भी हनुमान अंश फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचा। इस मुस्लिम बुजुर्ग की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस व्यक्ति की तस्वीरों के वायरल होने की वजह उसकी आस्था है। वो हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को देखते समय चप्पल उतारकर बैठा नजर आया। ये मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति अलग समुदाय का होने के बावजूद हिन्दू आस्था को सम्मान देता दिखाई दिया। वो सिनेमाघर में भी चप्पल उतारकर बैठा दिखा, जिसे देख लोग गदगद हो रहे हैं। सब इसे हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बता रहे हैं।

नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और फिल्म महज 2 करोड़ के छोटे बजट में बनाकर तैयार की गई है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। शुरुआत में फिल्म देखने कम लोग थिएटर तक पहुंच रहे थे लेकिन धीरे-धीरे माउथ पब्लिसिटी होने के बाद लोग सिनेमाघरों तक पहुंचे और फिल्म सफल साबित हुई। वहीं फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका सीक्वल लाने का भी ऐलान कर दिया है। बात फिल्म की अब तक की कमाई की करें तो ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में करीब 72 करोड़ 88 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म को बनाने में कुल लागत 2 करोड़ आई थी। ये फिल्म 11 सितंबर को विदेशों में भी रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button