News

Salman Khan ने उलटी दिशा में की आरती, बहन अर्पिता के टोकने का Video हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह एक Video है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बजरंगी भाईजान गणेश जी की आरती उतारने के दौरान भारी चूंक कर गए। वो गलती से उलटी दिशा में आरती उतारते देखे गए। वहीं भाई को गलत दिशा में आरती करता देख बहन अर्पिता ने उन्हें तुरंत टोका और सलमान ने आरती की दिशा सही कर ली। अब भाई बहन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

हर साल की तरह इस साल भी सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर गणपति लाए गए थे। वहीं विसर्जन से पहले उनकी आरती उतारी गई। इस दौरान सलमान खान का पूरा परिवार मौजूद रहा। इसी मौके पर जब पंडित ने सलमान के हाथ में आरती की थाल दी तो सलमान गलती से उलटी दिशा में आरती करने लगे। वहीं इस पर बहन अलविरा और अर्पिता की नजर पड़ी तो सलमान खान को टोका गया, जिसके बाद सलमान ने गलती तुरंत सुधार ली। सलमान के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर बप्पा की आरती उतारती नजर आईं।

इस खास मौके पर सोहेल खान बप्पा के लिए जमकर नाचते नजर आए। उनका डांसिंग वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोहेल अपने मस्ती भरे डांस के लिए खासा फेमस हैं। इस मौके पर भी उनका वही अंदाज देखने को मिला। सोहेल के डांसिंग वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। बता दें सोहेल हाल ही में रिएलिटी शो अलायंस में नजर आए थे। शो में सोहेल को खासा पसंद किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button