Blog

Allaince में हुई Salman Khan की एंट्री, बड़े भाई को देख इमोशनल हुए Sohail, Video

Salman Khan surprises Sohail with special appearance on Alliance

पॉपुलर रिएलिटी शो अलाएंस (Allaince) दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच इस शो पर कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। शो पर दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की धांसू एंट्री होने जा रही है। इस शो पर उनकी एंट्री की वजह से ये शो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। शो पर सलमान खान के आने की वजह कोई और नहीं बल्कि उनके छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) हैं। वहीं शो के प्रोमो वीडियो में सोहेल अचानक सलमान को देख बेहद इमोशनल नजर आए हैं। भाईयों का video तेजी से वायरल हो रहा है।

शो से जुड़े कुछ वीडियो अब चर्चा में हैं। जारी किए गए वीडियो में सलमान खान धांसू एंट्री लेते नजर आते हैं। वहीं उनकी सरप्राइज एंट्री की वजह से हर कोई हैरान रह जाता है। सामने आए वीडियो में सलमान सोहेल के पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं और पूछते हैं क्या भाई। वहीं सोहेल बस गले लग इमोशन दिखाई देते हैं।

इस शो पर सलमान खान की एंट्री से साफ है कि वो शो पर सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। इस शो में सोहेल एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। वहीं शो के दौरान उनकी एक्स वाइफ सीमा खान (Seema Khan) भी को-कंटेस्टेंट के तौर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेती दिखीं थीं। शो पर दोनों के बीच के बॉन्ड को काफी पसंद किया गया था। वहीं सीमा ने शो से वॉलिंटियर एग्जिट लिया था। सीमा के जाने के बाद सोहेल काफी भावुक दिखे थे। यही वजह है कि अब सलमान उन्हें सहारा देते दिखेंगे।

सलमान की एंट्री से जुड़ा एपिसोड शनिवार को देखने को मिलेगा। शो पर सलमान खान काउब्वॉय लुक में एंट्री करते दिखे हैं। बता दें शो के फिनाले को कुछ ही दिन बाकी हैं ऐसे में कुछ दिनों से शो के एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के घरवालों और करीबियों का आना-जाना देखा जा रहा है। इसी कड़ी में सलमान खान की भी एंट्री हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button