News

Allaince में आते ही Sohail पर भड़के Salman Khan, बोले ‘तू अभी भी सीमा की सुन रहा है’

Salman Khan Enters The Alliance House To Support His Brother Sohail Khan

दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जा रहे रिएलिटी शो अलाएंस (Allaince) की चर्चा अब और तेज हो गई है। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) हैं। वो इस शो पर गेस्ट के तौर पर एंट्री लेते नजर आए हैं। सलमान खान इस शो में अपने छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) को सपोर्ट और मोटिवेट करने पहुंचे हैं। उन्होंने शो में एंट्री लेते ही सोहेल की क्लास लगा दी। उन्होंने पूछा ‘तू अभी भी सीमा की सुन रहा है’।

अलाएंस के घर में एंट्री लेते ही सलमान सोहेल के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाया। वो पहले उनकी बातें सुनते दिखे इसके बाद वो सोहेल पर भड़कते नजर आए। उन्होंने कहा, तू अभी भी सीमा की सुन रहा है। वहीं सलमान की बात सुनते ही सोहेल चौंकते दिखे। इसके बाद सलमान सभी को-कंटेस्टेंट के बीच कहते हैं मैं कहूं कि ना कहूं कुछ समझ नहीं आ रहा है। कह ही देता हूं। मेरे नोबल भाई ने सारी गलती अपने सर ले ली। लेकिन एक भाई होने के नाते मैं बताना चाहता हूं कि सोहेल ने रिश्ते को बचाने के लिए हर एक कोशिश की।

सलमान की बातें सुन सभी हैरान दिखे। वहीं सोहेल अपनी गलती को समझते भी नजर आए। सलमान ने बातों बातों में उन्हें उनकी गलतियां बताई। शो के दौरान सोहेल अपनी पूर्व पत्नी सीमा खान (Seema Khan) के वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद गेम से गायब ही नजर आए थे। वहीं शो पर दोनों के बॉन्ड को काफी पसंद किया गया था। यहां तक की शो के बाहर दोनों के दोबारा पैच-अप की चर्चा भी तेज थी, लेकिन सलमान खान के आने के बाद ये साफ हो गया है कि वो सीमा खान के साथ सोहेल को दोबारा नहीं देखना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button