Salman Khan ने भाई Sohail को दी दोबारा डेटिंग की सलाह, Video
Salman Khan adviced Sohail Khan to Move On
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में रिएलिटी शो अलाएंस (Allaince) में सरप्राइज एंट्री लेने की वजह से खूब चर्चा में हैं। इस शो में वो अपने छोटे भाई एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) की वजह से पहुंचे थे। इस रिएलिटी शो में सोहेल एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। वहीं सोहेल से मिलने पहुंचे सलमान ने उन्हें दोबारा डेटिंग करने की सलाह दी। दोनों की बातचीत का video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रहे इस रिएलिटी शो में सोहेल को काफी पसंद किया गया है। वो शो के दौरान काफी शांत और मिलनसार नजर आए हैं। वहीं हाल ही में सोहेल काफी इमोशनल भी होते नजर आए हैं ऐसे में सलमान खान ने शो के अंदर जोरदार एंट्री लेकर सबको हैरान कर दिया। सलमान इस शो में काउबॉय लुक में नजर आए। अलाएंस के घर एंट्री करते ही सलमान ने सोहेल को गले लगा लिया।
सलमान पहले सभी कंटेस्टेंट से मिले इसके बाद उन्होंने अकेले में सोहेल से बात की। उन्होंने कहा मैं उम्मीद करता हूं तुम अब ठीक होगे। तुम किसी को डेट करना शुरू करो। मूव ऑन करो। तुम्हारा दिमाग तुमसे खेल रहा है। तुम्हें फर्क नहीं पड़ता है कि कैसे सब कुछ ठीक हो रहा है लेकिन तुम्हें एक चीज परेशान कर रही है। तुम 99.9 पसरेंट अच्छी चीजें भूलकर उस 1 निगेटिव चीज पर फोकस कर लेते हो। ये मेरे हित में नहीं आ रहा, ये निगेटिव चीज है मुझे हिट कर रही है। तुम बस कैसे भी उस एक चीज को पूरी तरह से ब्लॉक कर दो। क्योंकि तुम्हारे पास वो 99.9 परसेंट जो अच्छी चीजें हैं, लेकिन तुम्हारी वो एक निगेटिव चीज इन सारी अच्छी चीजों को खाराब कर रही है। इस बातचीत के दौरान सलमान खान का इशारा सोहेल की पूर्व पत्नी को लेकर था।
इतना ही नहीं शो पर सलमान सोहेल से उनकी पूर्व पत्नी के तलाक से जुड़े फैसलों को लेकर हुई चर्चा पर भी बात करते दिखे। उन्होंने साफ कहा कि क्या तुम अभी भी सीमा की सुन रहे हो। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि तुम्हारा ये कहना कि सारी गलती मेरी है। ये गलत है। सलमान ने कहा कि एक भाई के तौर पर मैं जानता हूं कि तुमने कितनी कोशिश की है।
बता दें शो पर सोहेल शुरुआत से ही कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए। वहीं इसी शो पर उनकी पूर्व पत्नी सीमा खान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेती दिखीं थी। शो में सोहेल ने कहा था कि हमारे बीच जो भी हुआ उसकी सारी जिम्मेदारी मेरी है। वहीं शो पर सोहेल सीमा को लेकर बेहद इमोशनल दिखे थे। जिसके बाद से उनके दोबारा पैच-अप की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि सलमान खान की एंट्री से साफ हो गया है कि वो इस बात से खासा नाखुश हैं।



